1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. तीन दिनों के बाद सोने में आज फिर गिरावट, चांदी 500 रुपए हुई सस्ती

तीन दिनों के बाद सोने में आज फिर गिरावट, चांदी 500 रुपए हुई सस्ती

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 06, 2017 03:33 pm IST,  Updated : Jan 06, 2017 03:33 pm IST

गोल्ड की कीमतों में लगातार तेजी पर आज ब्रेक लग गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड 20 रुपए टूटकर 28,710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

तीन दिनों के बाद गोल्ड में आज फिर गिरावट, चांदी 500 रुपए हुई सस्ती- India TV Hindi
तीन दिनों के बाद गोल्ड में आज फिर गिरावट, चांदी 500 रुपए हुई सस्ती

नई दिल्ली। गोल्ड की कीमतों में लगातार तेजी पर आज ब्रेक लग गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड 20 रुपए टूटकर 28,710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। ग्लोबल संकेत और घरेलू स्तर पर खरीदारी में कमी को गिरावट का कारण माना जा रहा है। वहीं चांदी 500 रुपए की गिरावट के साथ 40,100 रुपए प्रति किलो रह हई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर ग्लोबल संकेत के अलावा घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की खरीदारी घटी है। इसके कारण गोल्ड की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। इससे पहले तीन दिन के दौरान 430 रुपए की उछाल दर्ज की गई थी।

सोने की तेजी पर लगा ब्रेक

  • सिंगापुर में सोना 0.48 फीसदी गिरकर 1174.50 डॉलर प्रकि औंस पर आ गया।
  • चादी भी 0.97 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ 16.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
  • गुरुवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 20 रुपए की गिरावट दर्ज
  • तेजी के बाद भाव क्रमश: 28,710 और 28,560 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • पिछले तीन दिन में सोना 430 रुपए महंगा हुआ था।
  • गिन्नी बिना किसी बदलाव के 24,200 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

तस्वीरों में देखिए गोल्ड से जुड़े फैक्ट्स

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

चांदी हुई 500 रुपए सस्ती

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 500 रुपए सस्ती हुई।
  • इसकी वजह से चांदी तैयार की कीमत 40,100 रुपए प्रति किलो रह गई।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 470 रुपए की गिरावट के साथ 40,110 रुपए प्रति किलो पर बंद हुए।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा