1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. राखी के बाद मांग घटने से और सस्‍ता हुआ सोना, अब 10 ग्राम के लिए देने होंगे 29,350 रुपए

राखी के बाद मांग घटने से और सस्‍ता हुआ सोना, अब 10 ग्राम के लिए देने होंगे 29,350 रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 08, 2017 03:23 pm IST,  Updated : Aug 08, 2017 03:23 pm IST

मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए कमजोर होकर 29,350 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। इससे पहले शनिवार को सोने के दाम मे 200 रुपए की बड़ी गिरावट आई थी।

राखी के बाद मांग घटने से और सस्‍ता हुआ सोना, अब 10 ग्राम के लिए देने होंगे 29,350 रुपए- India TV Hindi
राखी के बाद मांग घटने से और सस्‍ता हुआ सोना, अब 10 ग्राम के लिए देने होंगे 29,350 रुपए

नई दिल्‍ली। रक्षा बंधन के त्‍योहार के बाद स्‍थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग घटने और कमजोर वैश्विक रुझान के चलते आज सोने की कीमतों में और गिरावट आई है। मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए कमजोर होकर 29,350 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। इससे पहले शनिवार को सोने के दाम मे 200 रुपए की बड़ी गिरावट आई थी।

हालांकि औद्योगिक इकाईयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से सीमित मांग बनी रहने के कारण चांदी की कीमतों में आज 45 रुपए की वृद्धि हुई और इसके भाव बढ़कर 38,370 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए। कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक स्‍तर पर कमजोर रुख और स्‍थानीय आभूषण निर्माताओं व विक्रेताओं की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है।

कल न्‍यूयॉर्क में सोना 0.09 प्रतिशत घटकर 1257.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। रक्षा बंधन के त्‍योहार के कारण सोमवार को सर्राफा बाजार बंद थ। राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 70-70 रुपए घटकर क्रमश: 29,350 रुपए और 29,200 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए। गिन्‍नी का भाव 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

दूसरी ओर चांदी हाजिर का भाव 45 रुपए बढ़कर 38,370 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। साप्‍ताहि‍क आधार पर डिलीवरी का भाव 50 रुपए घटकर 37,210 रुपए प्रति किलोग्राम बोला गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों का भाव 72,000 रुपए खरीद और 73,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा