1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमतों में 50 रुपए की गिरावट, भाव फिर भी 30 हजार रुपए के ऊपर

सोने की कीमतों में 50 रुपए की गिरावट, भाव फिर भी 30 हजार रुपए के ऊपर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 27, 2017 03:17 pm IST,  Updated : Feb 27, 2017 03:17 pm IST

कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 50 रुपए टूटकर 30,125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

सोने की कीमतों में 50 रुपए की गिरावट, भाव फिर भी 30 हजार रुपए के ऊपर- India TV Hindi
सोने की कीमतों में 50 रुपए की गिरावट, भाव फिर भी 30 हजार रुपए के ऊपर

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए टूटकर 30,125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी 80 रुपए की उछाल के साथ 43,880 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत साढ़े तीन महीने के ऊपरी स्तर से फिसल गया है।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर ग्लोबल संकेत के अलावा घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की मांग घटने से सोने पर दबाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव सोमवार को पिछले कारोबारी सत्र में 3-1/2 महीने के ऊंचे स्तर के पास पहुंच गया।

शैनडॉन्ग गोल्ड ग्रुप के चीफ एनालिस्ट जियांग शू का कहना है कि सोना अमेरिकी डॉलर के हिसाब से चढ़ता या कम होता है। लोगों को यही लगता है। ट्रंप नहीं चाहते कि डॉलर मजबूत हो और बाजार को लगता है कि पहले आधे साल में कीमतों में बढ़त नहीं होगी।

सोने में दिखी बिकवाली

  • सिंगापुर में सोना 0.14 फीसदी टूटकर 1255.20 डॉलर प्रति औंस
  • दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 50 रुपए की गिरावट।
  • इसके बाद भाव क्रमश: 30,125 और 30,125 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
  • गिन्नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।

चांदी की कीमतों में तेजी

  • चांदी तैयार का भाव 80 रुपए चढ़कर 43,100 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • साप्‍ताहिक डिलेवरी का भाव 35 रुपए चढ़कर 43,385 रुपए प्रति किलो रहा।
  • चांदी सिक्‍कों का भाव बिना बदलाव के खरीद 74,000 और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा