1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में 266 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी, चांदी में हल्की गिरावट दर्ज

सोने में 266 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी, चांदी में हल्की गिरावट दर्ज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 13, 2020 06:15 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 06:16 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की हाजिर कीमतों में 266 रुपये की तेजी देखने को मिली है

Gold and silver Price- India TV Hindi
Gold and silver Price

नई दिल्ली|  दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की हाजिर कीमतों में 266 रुपये की तेजी देखने को मिली है। बढ़त के साथ सोना 41,484 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले तेजी के संकेत और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनियम दर में गिरावट से सोने की कीमत में बढ़त का रुख रहा। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट कमोडिटी तपन पटेल ने कहा कि सोने की वैश्विक कीमतों में सुधार आने और रुपये की विनिमय दर में गिरावट से दिल्ली बाजार में 24 कैरेट हाजिर सोने के भाव में 266 रुपये की तेजी आई। उन्होंने कहा कि दिन के कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर चल रहा था। रुपये में बृहस्पतिवार के शुरुआती कारोबार से ही गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह से सोने में बढ़त रही। 

हालांकि दूसरी तरफ चांदी का भाव 55 रुपये फिसलकर 46,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 46,685 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों महंगी धातुओं में सुधार देखने को मिला है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव सुधार के साथ 1,574 डॉलर प्रति औंस था वहीं चांदी भी सुधार के साथ 17.64 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा