1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आइडिया का शेयर 10 प्रतिशत टूटा, मार्केट कैप में 3,692 करोड़ रुपए की गिरावट

आइडिया का शेयर 10 प्रतिशत टूटा, मार्केट कैप में 3,692 करोड़ रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 20, 2017 08:22 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 08:22 pm IST

आइडिया सेल्यूलर के वोडाफोन इंडिया के साथ विलय से आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी का शेयर सोमवार को करीब 10 प्रतिशत लुढ़क गया। इससे मार्केट कैप घट गया।

आइडिया सेल्यूलर का शेयर 10 प्रतिशत टूटा, मार्केट कैप में 3,692 करोड़ रुपए की गिरावट- India TV Hindi
आइडिया सेल्यूलर का शेयर 10 प्रतिशत टूटा, मार्केट कैप में 3,692 करोड़ रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। आइडिया सेल्यूलर के वोडाफोन इंडिया के साथ विलय से आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी का शेयर सोमवार को करीब 10 प्रतिशत लुढ़क गया। इससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 3,692 करोड़ रुपए की कमी आई।

मुनाफावसूली के कारण शेयर में भारी बिकवाली

  • बंबई शेयर बाजार में आइडिया का शेयर 9.55 प्रतिशत गिरकर 97.60 पर बंद हुआ।
  • कारोबार के दौरान यह 14.73 प्रतिशत लुढ़ककर 92 रुपए पर पहुंच गया था।
  • एनएसई में यह 9.62 प्रतिशत टूटकर 97.70 पर बंद हुआ।
  • शेयर के मूल्य में गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप 3,691.87 करोड़ रुपए 35,170.13 करोड़ पर आ गया।
  • मुनाफावसूली के कारण गिरावट दर्ज की गई।
  • वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर ने विलय की घोषणा की।
  • इससे ग्राहकों की संख्या और आय हिस्सेदारी के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी अस्तित्व में आएगी।

वोडाफोन-आइडिया विलय साहसी कदम: सीओएआई

  • सेल्यूलर कंपनियों के संगठन (सीओएआई) ने आइडिया सेल्यूलर और वोडाफोन इंडिया के विलय को साहसी कदम करार दिया।
  • संगठन ने कहा है कि एकीकृत मजबूत इकाई सरकार व उपभोक्ता दोनों के लिए फायदेमंद होगी।
  • इसके साथ ही सीओएआई ने उम्मीद जताई है कि इस सौदे को त्वरित मंजूरी मिलेगी।
  • संगठन ने कहा है कि यह विलय न केवल संगठनात्मक परिदृश्य से बल्कि उपभोक्ताओं व सरकार के लिहाज से भी अच्छा होगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा