1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली से निवेशकों की 8.21 लाख करोड़ रुपए की पूंजी डूबी

शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली से निवेशकों की 8.21 लाख करोड़ रुपए की पूंजी डूबी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 22, 2021 09:59 pm IST,  Updated : Nov 22, 2021 10:01 pm IST

सेंसेक्स में भारी गिरावट से बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,21,666.7 करोड़ रुपये घटकर 2,60,98,530.22 करोड़ रुपये रह गया।

शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली से निवेशकों की 8.21 लाख करोड़ रुपए की पूंजी डूबी- India TV Hindi
शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली से निवेशकों की 8.21 लाख करोड़ रुपए की पूंजी डूबी Image Source : FILE

Highlights

  • जोरदार बिकवाली के बीच निवेशकों की 8,21,666.7 करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई।
  • यह सात माह में सेंसेक्स में आई एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।
  • बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,21,666.7 करोड़ रुपये घटकर 2,60,98,530.22 करोड़ रुपये रह गया।

नई दिल्ली: शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार बिकवाली के बीच निवेशकों की 8,21,666.7 करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,170.12 अंक यानी 1.96 प्रतिशत के नुकसान से 58,465.89 अंक पर आ गया। यह सात माह में सेंसेक्स में आई एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। दिन में कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 1,624.09 अंक के स्तर तक नीचे आ गया था। सेंसेक्स में भारी गिरावट से बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,21,666.7 करोड़ रुपये घटकर 2,60,98,530.22 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर चार प्रतिशत टूटा, बाजार पूंजीकरण 69,364 करोड़ रुपये घटा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को चार प्रतिशत से अधिक टूट गया। कंपनी सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर में अपने तेल और पेट्रोरसायन कारोबार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के सौदे से अलग हो गई है। इससे जुड़ी खबरों से कंपनी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कंपनी का शेयर 4.42 प्रतिशत के नुकसान के साथ 2,363.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 4.92 प्रतिशत के नुकसान से 2,351 रुपये पर खिसक गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कंपनी का शेयर 4.42 प्रतिशत के नुकसान से 2,363.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 69,364.46 करोड़ रुपये घटकर 14,99,185.71 करोड़ रुपये पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा