1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. निवेशकों को बीते हफ्ते मिला दीवाली गिफ्ट, 8 कंपनियों में निवेश का मूल्य 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

निवेशकों को बीते हफ्ते मिला दीवाली गिफ्ट, 8 कंपनियों में निवेश का मूल्य 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 07, 2021 03:17 pm IST,  Updated : Nov 07, 2021 03:17 pm IST

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा है।

बीते हफ्ते बाजार में...- India TV Hindi
बीते हफ्ते बाजार में निवेशकों की कमाई Image Source : PTI

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,18,930.01 करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 760.69 अंक या 1.28 प्रतिशत चढ़ गया। हिंदू कैलेंडर वर्ष ‘विक्रम सम्वत्’ की शुरुआत यानी दिवाली के दिन एक दिन का विशेष मुहूर्त कारोबार आयोजित किया गया। शुक्रवार को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर बाजार बंद रहे।

बीते सप्ताह सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 40,782.04 करोड़ रुपये बढ़कर 12,98,015.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में 25,033.54 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,73,406.02 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 17,158.49 करोड़ रुपये के उछाल से 7,18,890.08 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 10,153.08 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,24,370.77 करोड़ रुपये रही। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 7,502.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,54,304.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 6,978.29 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,69,458.69 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी बैंक का 6,453.41 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 8,82,981.83 करोड़ रुपये रहा। कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 4,868.48 करोड़ रुपये के उछाल से 4,07,881.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 24,612.17 करोड़ रुपये घटकर 15,85,074.58 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 13,680.32 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,42,827.39 करोड़ रुपये रही। 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा