1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 4 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 65464 करोड़ रुपए बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 4 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 65464 करोड़ रुपए बढ़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 19, 2021 04:06 pm IST,  Updated : Sep 19, 2021 04:06 pm IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 43,746.79 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 4 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 65464 करोड़ रुपए बढ़ा- India TV Hindi
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 4 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 65464 करोड़ रुपए बढ़ा Image Source : PIXABAY

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 65,464.41 करोड़ रुपये का उछाल आया। भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक सबसे अधिक लाभ में रहें। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 प्रतिशत चढ़ गया। बृहस्पतिवार को पहली बार सेंसेक्स 59,000 अंक के स्तर पर पहुंचा। 

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 43,746.79 करोड़ रुपये की गिरावट आई। वहीं इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया। 

समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,984.14 करोड़ रुपये बढ़कर 3,99,901.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 19,500.28 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,05,221.99 करोड़ रुपये रहा। 

टीसीएस की बाजार हैसियत 14,315.33 करोड़ रुपये के उछाल से 14,16,903.13 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 8,664.66 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,76,597.86 करोड़ रुपये रही। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 22,219.75 करोड़ रुपये घटकर 15,15,380.48 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 20,605.92 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,39,335.53 करोड़ रुपये रही। 

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 576.19 करोड़ रुपये घटकर 5,10,550.29 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का 212.1 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,17,427.09 करोड़ रुपये रह गया। बाजार फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 90.54 करोड़ रुपये घटकर 4,48,292.54 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 42.29 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,99,176.68 करोड़ रुपये रह गया। 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा