1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफ़ा 73% प्रतिशत घटा, आय 6% घटी

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफ़ा 73% प्रतिशत घटा, आय 6% घटी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 08, 2020 06:55 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 06:56 pm IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा का तीसरी तिमाही में मुनाफा 73 प्रतिशत घटकर 380 करोड़ रुपये रहा

Mahindra - India TV Hindi
Mahindra 

नई दिल्ली | महिंद्रा एंड महिंद्रा का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मुनाफा 73 प्रतिशत घटकर 380 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,396 करोड़ रुपये रहा। मुनाफे में कमी बिक्री में गिरावट की वजह से देखने को मिली है। 

कंपनी के मुताबिक कि इस अवधि में कंपनी की आय 12,120 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 12,893 करोड़ रुपये थी। तीसरी तिमाही में कंपनी की वाहन बिक्री 1,23,353 इकाई रही यह इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की 1,33,508 इकाई से आठ प्रतिशत कम है। इस दौरान में कंपनी के ट्रैक्टर की बिक्री छह प्रतिशत घटकर 81,435 इकाई रही। वहीं कंपनी का निर्यात 22 प्रतिशत घटकर 9,633 वाहन रहा। 

कंपनी के मुताबिक तिमाही के ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन पिछले साल के मुकाबले 13.2 फीसदी से बढ़कर 14.8 फीसदी पर पहुंच गए है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा