1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों में निवेशकों के डूबे 76,640 करोड़ रुपये

बीते हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों में निवेशकों के डूबे 76,640 करोड़ रुपये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 25, 2021 11:45 am IST,  Updated : Jul 25, 2021 11:46 am IST

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

बीते हफ्ते बाजार में...- India TV Hindi
बीते हफ्ते बाजार में निवेशकों का नुकसान  Image Source : PTI

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 76,640.4 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.6 अंक या 0.30 प्रतिशत टूट गया। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। 

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 43,578.8 करोड़ रुपये घटकर 7,97,422.67 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 13,004.7 करोड़ रुपये घटकर 5,54,326.75 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 9,543.39 करोड़ रुपये टूटकर 4,48,566.27 करोड़ रुपये पर तथा कोटक महिंद्रा बैंक का 5,392.88 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,41,634.6 करोड़ रुपये पर आ गया। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,184.3 करोड़ रुपये घटकर 13,34,579.7 करोड़ रुपये पर तथा एसबीआई का 937.09 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,82,999.70 करोड़ रुपये रह गया। 

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 15,055.86 करोड़ रुपये के उछाल से 6,77,343.0 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 11,370.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,68,639.08 करोड़ रुपये पर तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की 6,436.35 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 11,88,153.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 3,190 करोड़ रुपये चढ़कर 3,73,000.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

 

यह भी पढ़ें: गैजेट खुद ही कर लेगें खुद को ठीक, भारतीय वैज्ञानिकों की एक बड़ी खोज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा