1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक हफ्ते में इन कंपनियों ने करायी करोड़ों रुपये की कमाई, जानिये लिस्ट में कौन है शामिल

एक हफ्ते में इन कंपनियों ने करायी करोड़ों रुपये की कमाई, जानिये लिस्ट में कौन है शामिल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 23, 2021 12:05 pm IST,  Updated : May 23, 2021 12:13 pm IST

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचयूएल का स्थान रहा।

बीते हफ्ते कहां हुी...- India TV Hindi
बीते हफ्ते कहां हुी निवेशकों की कमाई Image Source : PTI

नई दिल्ली। शेयर बाजार में तेजी के साथ देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण में पिछले कारोबारी सप्ताह में 2,41,177.27 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,807.93 अंक यानी 3.70 प्रतिशत मजबूत हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) के बाजार मूल्यांकन में इस अवधि के दौरान गिरावट दर्ज की गयी। 

कहां हुई सबसे ज्यादा कमाई

बीते सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 60,584.04 करोड़ रुपये उछलकर 8,25,619.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप 40,604.13 करोड़ रुपये बढ़कर 12,68,459.17 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 36,233.92 करोड़ रुपये बढ़कर 3,57,966.17 जबकि आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 31,319.99 करोड़ रुपये बढ़कर 4,44,563.06 करोड़ रुपये पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 18,279.85 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,39,871.90 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी का एमकैप 16,983.46 करोड़ रुपये बढ़कर 4,53,863.21 करोड़ रुपये पहुंच गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 16,148.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,77,208.83 और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार मूल्यांकन 10,967.68 करोड़ रुपये बढ़कर 11,39,455.78 करोड़ रुपये रहा। कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 10,055.81 करोड़ रुपये बढ़कर 3,48,414.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके उलट, एचयूएल का बाजार पूंजीकरण 3,777.84 करोड़ रुपये घटकर 5,54,667.44 करोड़ रुपये पर आ गया। 

कौन रहा लिस्ट में शीर्ष पर
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचयूएल, एचडीएफसी लि. आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा। 

 

यह भी पढ़ें: ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अब तक सप्लाई की 14500 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन, जानिये किस प्रदेश को मिला कितना हिस्सा 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा