1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिकॉर्ड छूने के बाद बाजार सपाट बंद, नीतीश की NDA में वापसी से बना था तेजी का माहौल

रिकॉर्ड छूने के बाद बाजार सपाट बंद, नीतीश की NDA में वापसी से बना था तेजी का माहौल

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 27, 2017 04:58 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 04:58 pm IST

बाजार सपाट बंद होने से पहले गुरुवार को दिन के करोबार में सेंसेक्स ने 32,672 और निफ्टी ने 10,114 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है

रिकॉर्ड छूने के बाद बाजार सपाट बंद, नीतीश की NDA में वापसी से बना था तेजी का माहौल- India TV Hindi
रिकॉर्ड छूने के बाद बाजार सपाट बंद, नीतीश की NDA में वापसी से बना था तेजी का माहौल

मुंबई। बिहार में राजनीतिक उथप-पुथल से शेयर बाजार बाजार में जो रिकॉर्डतोड़ तेजी आई थी वह बाजार बंद होने के समय हवा हो गई। बाजार सपाट बंद हुए हैं। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 32,383 और निफ्टी 10,020 के स्तर पर था। बुधवार को भी बाजार इसी स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि गुरुवार को दिन के करोबार में सेंसेक्स ने 32,672 और निफ्टी ने 10,114 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है।

गुरुवार को बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी के पीछे बिहार में फिर से बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार वजह बना रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बना ली है। निवेश इस राजनीतिक घटनाक्रम को केंद्र में ज्यादा स्थायित्व के तौर पर देख रहे हैं। साथ में यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि बिहार में दोबारा NDA की सरकार बनने से आर्थिक सुधारों में तेजी आएगी।

बाजार में तेजी के पीछे दूसरी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय संकेत भी रहे, अमेरिका में ब्याज दरों मे बढ़ोतरी नहीं होने से एशियाई बाजारों में तेजी रही जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।

गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी भले ही सपाट बंद हुए हों लेकिन कई शेयरों मे अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है। हाउसिंग फाइनांस कंपनी एचडीएफसी में सबसे ज्यादा तेजी रही है साथ में यश बैंक, एचडीएफसी बैंक, जी एंटरटेनमेंट, भारत पेट्रोलियम, एशियन पेंट्स और एसीसी सीमेंट के शेयरों में भी ज्यादा तेजी दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा