Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल में बढ़त से राहत जारी, आगे हो सकती है कीमतों में और कटौती

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल में बढ़त से राहत जारी, आगे हो सकती है कीमतों में और कटौती

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Aug 23, 2021 08:06 am IST, Updated : Aug 24, 2021 02:21 pm IST

बीते हफ्ते कच्चे तेल में पिछले 9 महीने की सबसे लंबी अवधि की गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड फिलहाल 66 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है

पेट्रोल और डीजल में...- India TV Paisa
Photo:PTI

पेट्रोल और डीजल में बढ़त से राहत

नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी का फायदा अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दिखने लगे है। रविवार को काफी लंबे समय के बाद पेट्रोल की कीमतों में कमी देखने को मिली है। वहीं डीजल में एक हफ्ते से नरमी का रुख देखने को मिल रहा है। फिलहाल कच्चे तेल से जो संकेत मिल रहे हैं उससे उम्मीद बंध गई है कि आने वाले समय में कीमतों में और कटोती  संभव है। उधर रविवार को तेल कीमतों में कटौती के बाद सोमवार को खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। रविवार को  पेट्रोल की कीमत 20 पैसे  तक तो वहीं डीजल की कीमत 18 से 20 पैसे प्रति लीटर घटी है। वहीं करीब एक हफ्ते में डीजल 80 पैसे प्रति लीटर घट चुका है। 

कच्चे तेल पर दबाव बढ़ा

बाजार के जानकारों की माने तो डेल्टा वेरिएंट को लेकर चिंतायें बढ़ने से कच्चे तेल की मांग पर असर पड़ने की आशंका बन गई है, जिसका असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते कच्चे तेल में पिछले 9 महीने की सबसे लंबी अवधि की गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड फिलहाल 66 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. जो पिछले महीने ही 75 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया था। जानकारों के मुताबिक आने वाले समय में कच्चे तेल की सप्लाई में बढ़त के संकेत हैं। अमेरिका में ऑयल रिग्स की संख्या में लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त देखने को मिल रही है, वहीं ओपेक देश की तरफ से भी सप्लाई बढ़ सकती है। इन संकेतों से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का अनुमान है, जिसका फायदा देश में तेल की खुदरा कीमतों पर देखने को मिल सकता है। 

कहां पहुंची पेट्रोल और डीजल कीमतें

इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आज

दिल्ली में पेट्रोल 101.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। 
वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 107.66 रुपये और डीजल 96.64 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में आज पेट्रोल 101.93 रुपये और डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में आज पेट्रोल 99.32 रुपये और डीजल 93.66 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 105.13 रुपये और डीजल 94.49 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 98.70 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 104.10 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल 108.56 रुपये और डीजल 98.22 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल 99.35  रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.69 रुपये और डीजल 97.15 रुपये प्रति लीटर
रांची में आज पेट्रोल 96.53 रुपये और डीजल 94.02 रुपये प्रति लीटर
देहरादून में आज पेट्रोल 98 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर
और शिमला में आज पेट्रोल 99.14 और डीजल 88.33 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। 

यह भी पढ़ें: RBI ने बैंक लॉकर के लिये संशोधित नियम जारी किये, नुकसान पर बैंक की जिम्मेदारी की तय

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement