1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Paytm Gold पर सोना खरीदने में फायदा, हर खरीद पर मिल रहा है 3% फ्री गोल्ड

Paytm Gold पर सोना खरीदने में फायदा, हर खरीद पर मिल रहा है 3% फ्री गोल्ड

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 12, 2017 10:56 am IST,  Updated : Oct 12, 2017 10:56 am IST

सेल के तहत Paytm Gold के प्लेटफॉर्म से सोने की खरीद करने वाले हर ग्राहक को हर खरीद पर 3 फीसदी अधिक सोना दिया जा रहा है।

Paytm Gold पर सोना खरीदने में फायदा, हर खरीद पर मिल रहा है 3% फ्री गोल्ड- India TV Hindi
Paytm Gold पर सोना खरीदने में फायदा, हर खरीद पर मिल रहा है 3% फ्री गोल्ड

नई दिल्ली। डिजिटल वॉलेट चलाने वाली कंपनी Paytm ने दिवाली के मौके पर गोल्ड सेल का आयोजन किया है। इस सेल के तहत Paytm Gold के प्लेटफॉर्म से सोने की खरीद करने वाले हर ग्राहक को हर खरीद पर 3 फीसदी अधिक सोना दिया जा रहा है। Paytm ने यह स्कीम मंगलवार से शुरू की हुई है और दिवाली यानि 19 अक्टूबर तक चलती रहेगी। कंपनी के मुताबिक सोना पूरी तरह से शुद्ध होगा।

हालांकि Paytm की इस गोल्ड सेल में एक शर्त भी है, कंपनी की तरफ से अधिकतम 4,444 रुपए का ही सोना फ्री दिया जाएगा। स्कीम के तहत 1.48 लाख रुपए तक का सोना खरीदने पर 3 फीसदी यानि 4,444 रुपए का सोना मिलेगा, लेकिन 1.48 लाख रुपए से ऊपर ग्राहक चाहे कितना भी सोना खरीदेगा वह अधिकतम 4,444 रुपए तक के सोने का ही हकदार होगा।

सोने की बिक्री के लिए Paytm Gold नाम से इस साल अप्रैल में सेवा शुरू की थी, इसके तहत ग्राहकों को 99.9 फीसदी शुद्धता का सोना बेचे जाने का दावा किया जाता है। Paytm ने इस सेवा को सरकारी उपक्रम MMTC-PAMP के साथ मिलकर शुरू किया है। Paytm का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक 1 रुपए तक का सोना भी खरीद सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा