1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Reliance Industries का बाजार मूल्य 10 ट्रिलियन रुपए के पार, मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी

Reliance Industries का बाजार मूल्य 10 ट्रिलियन रुपए के पार, मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 28, 2019 11:11 am IST,  Updated : Nov 28, 2019 11:22 am IST

पिछले महीने ही रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा था और अब एक महीने में ही 9 लाख करोड़ रुपए से 10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Reliance Industries Market Cap surpasses 10 trillion rupees - India TV Hindi
Reliance Industries Market Cap surpasses 10 trillion rupees 

मुंबई। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) ने बुधवार को नई ऊंचाई को छुआ है। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से कंपनी का कुल बाजार मूल्य 10 ट्रिलियन रुपए यानि 10 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है। इस मुकाम को हासिल करने वाली रिलायंस इंडस्ट्री देश की पहली कंपनी बन गई है। देश में आजतक कोई भी कंपनी इस स्तर तक नहीं गई है। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से कंपनी का बाजार मूल्य नई ऊंचाई तक पहुंचा है, गुरुवार सुबह रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर भी नई ऊंचाई पर था।

बॉम्बे शेयर बाजार पर रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर ने गुरुवार सुबह 1581.25 रुपए की ऊंचाई को छुआ जो शेयर का अबतक का सबसे ज्यादा भाव है, शेयर का भाव बढ़ने की वजह से रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। पिछले महीने ही रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा था और अब एक महीने में ही 9 लाख करोड़ रुपए से 10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।  

बाजार मूल्य के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी है जिसका बाजार मूल्य 10 लाख करोड़ रुपए पार कर गया है, रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे नंबर पर टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस है जिसका बाजार मूल्य 7.85 लाख करोड़ रुपए के करीब है, तीसरे नंबर पर एचडीएफसी बैंक है जिसका बाजार मूल्य लगभग 7 लाख करोड़ रुपए के करीब है, चौथे नंबर पर हिंदुस्तान यूनिलीवर है जिसका बाजार मूल्य लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपए है और पांचवें नंबर पर हाउसिंग डेवेल्पमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन है जिसका बाजार मूल्य लगभग 4 लाख करोड़ रुपए के करीब है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा