1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपये में मामूली गिरावट, 75.58 के स्तर पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये में मामूली गिरावट, 75.58 के स्तर पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 05, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 05:11 pm IST

शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूत होकर 75.38 पर खुला

Rupee Vs dollar- India TV Hindi
Rupee Vs dollar Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबार के शुरुआत में रुपये में तेजी देखने को मिली थी. हालांकि रुपया शुक्रवार को अपनी आरंभिक कारोबारी बढ़त बरकरार नहीं रख सका और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.58 पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजार में तेजी, विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने, व्यापार गतिविधियां शुरू होने और अमेरिकी डॉलर के दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में कमजोर होने से स्थानीय मुद्रा को बल मिला। हालांकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद समेत अन्य जोखिम के साथ डॉलर की मांग बढ़ने पर रुपया एक बार फिर पिछले बंद स्तर के करीब पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 75.38 पर खुला लेकिन बाद में तेजी को बरकरार नहीं रख पाया और अंत में मामूली एक पैसा की गिरावट के साथ 75.58 पर बंद हुआ। यह बृहस्पतिवार को 75.57 पर बंद हुआ था। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुद्रा शोध प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा, ‘‘डॉलर के मुकाबले रुपया 75-75.65 के सीमित दायरे में रहा। उनके मुताबिक निवेशकों को आगे बढ़ने के लिये फिलहाल किसी ठोस संकेत का इंतजार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा