1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, 6 पैसे बढ़त के साथ हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, 6 पैसे बढ़त के साथ हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 09, 2020 04:54 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 04:58 pm IST

कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले नए रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंचा

Dollar Vs Rupee- India TV Hindi
Dollar Vs Rupee

नई दिल्ली। शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 76.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 76.34 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा कि कारोबार के  दौरान रुपये में उतार-चढ़ाव देखने को मिला हालांकि शेयर बाजार के बेहतर रुख से स्थानीय मुद्रा को सहारा मिला जिससे उसमें रिकवरी देखने को मिली।

करंसी एक्सपर्ट्स की माने तो कोविड-19 की वजह से रुपये पर दबाव बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 76.11 प्रति डॉलर पर खुला। उसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव बना रहा और यह 76.55 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक भी गया। अंत में रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 76.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा