1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपये में 3 दिन से जारी बढ़त थमी, रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये में 3 दिन से जारी बढ़त थमी, रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 31, 2020 08:43 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 08:43 pm IST

कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में अधिकतम 73.25 की बढ़त देखने को मिली, वहीं गिरावट के दौरान रुपया 73.80 के स्तर तक टूटा। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.39 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

dollar vs rupee- India TV Hindi
dollar vs rupee Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। भारत चीन सीमा पर ताजा तनाव के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में आज गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपये में इससे पहले लगातार तीन सत्र में बढ़त का रुख था। जानकारों के मुताबिक भारत चीन तनाव के बाद निवेशकों के सेंटीमेंट्स बिगड़े जिसके बाद रुपये में दबाव देखने को मिला है। हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 21 पैसे गिर कर 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

कारोबार की शुरुआत में अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 73.26 पर मजबूत खुला हालांकि कारोबार के साथ ही बाजार का रुख पूरी तरह से बदल गया और रुपये की विनिमय दर 21 पैसे की गिरावट के साथ 73.60 प्रति डॉलर पर बंद हुई। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.39 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में अधिकतम 73.25 की बढ़त देखने को मिली, वहीं गिरावट के दौरान रुपया 73.80 के स्तर तक टूटा । जानकारों के मुताबिक  शेयर बाजार में दबाव से भी रुपये पर असर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा