1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 7 पैसा मजबूत होकर 64.19 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 7 पैसा मजबूत होकर 64.19 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 26, 2017 09:03 am IST,  Updated : Apr 26, 2017 09:04 am IST

बुधवार के कारोबारी सत्र मेंं रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसा मजबूत होकर 64.19 पर खुला है।

21 महीने की ऊंचाई पर भारतीय रुपया, बुधवार को 7 पैसा मजबूत होकर 64.19 प्रति डॉलर पर खुला- India TV Hindi
21 महीने की ऊंचाई पर भारतीय रुपया, बुधवार को 7 पैसा मजबूत होकर 64.19 प्रति डॉलर पर खुला

नई दिल्ली। बुधवार के कारोबारी सत्र मेंं रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसा मजबूत होकर 64.19 पर खुला है। जबकि, मंगलवार डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 64.26 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 64.44 पर बंद हुआ था।

21 महीने की ऊंचाई पर रुपया

फॉरेक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक्सपोटर्स और बैंकों की भारी डॉलर बिकवाली से रुपए में मजबूती आई है। साथ ही, सकारात्मक वैश्विक संकेतों रुपया 21 माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को रुपया 64.26 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है। यह 11 अगस्त 2015 के बाद रुपए का उच्चतम बंद स्तर है। उस दिन विनिमय दर 64.19 पर बंद हुई थी।यह भी पढ़े: ये हैं शेयर बाजार के बाहुबली स्टॉक, छोटी अवधि में बंपर रिटर्न की उम्मीद

रुपए में और मजबूती की उम्मीद 

एक्सपर्ट का मानना है कि रुपए में डॉलर के मुकाबले आगे मजबूती देखने को मिल सकती है। अगले एक, डेढ़ महीने में रुपए 64.30 से 65.40 की रेंज में कारोबार करेगा यह भी पढ़े: CM योगी के इस फैसले से निवेशक हुए मालामाल, 30 दिन में मिला 56 फीसदी का बड़ा रिटर्न

अप्रैल-जून क्वार्टर में अक्सर रुपए में आती है गिरावट

ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्युरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजनल पैटर्न के आधार पर अप्रैल-जून क्वार्टर में घरेलू करंसी में कमजोरी देखने को मिली है। पिछले सात अप्रैल-जून क्वार्टर में रुपए में गिरावट हुई है, जबकि सोने और क्रूड की मांग में बढ़ोतरी हुई है।  यह भी पढ़े: म्युचूअल फंड्स के इन फेवरेट शेयरों ने दिया 900% तक का रिटर्न, आपके पास भी है मौका

बीते सत्र में कुछ ऐसा रहा कारोबार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा