1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 5 पैसा कमजोर होकर 65.07 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 5 पैसा कमजोर होकर 65.07 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 05, 2017 09:09 am IST,  Updated : Apr 05, 2017 09:09 am IST

रुपए में जारी तेजी का सिलसिला बुधवार को थम गया। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा कमजोर होकर 65.07 पर खुला है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 5 पैसा कमजोर होकर 65.07 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 5 पैसा कमजोर होकर 65.07 पर खुला

नई दिल्ली। रुपए में जारी तेजी का सिलसिला बुधवार को थम गया। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा कमजोर होकर 65.07 पर खुला है। वहीं, सोमवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ 65.02 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े: बढ़ते विदेशी निवेश के चलते निफ्टी छुएगा 10 हजार का स्तर, इस तेजी में ये शेयर कराएंगे कमाई

सोमवार को रुपए में रही 17 पैसे की कमजोरी

  • रुपए में तेजी का सिलसिला सोमवार को थम गया। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ 65.02 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।
  • एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 64.80 के स्तर पर खुला था। वहीं, शुक्रवार को यानी पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 64.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े: GST : 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी पर बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, नहीं मिलेगी जमानत

RBI के फैसले पर टिकी निगाहें

  • इन्फ्लेशन और ग्लोबल डेवलपमेंट को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया गुरुवार को साल 2017-18 की पहली बाई मंथली मॉनेटरी पॉलिसी में मौजूदा नीतिगत ब्याजदरों को बनाए रख सकता है।
  • एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका में ब्याज दर में बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मानक नीतिगत दर कम नहीं होगी। आने वाले दिनों में इसे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, यह डोमेस्टिक और एक्सटर्नल फैक्टर्स पर डिपेंड होगा।

यह भी पढ़ें :भारत ने कालेधन के खिलाफ अभियान किया तेज, स्विट्जरलैंड से 10 लोगों का मांगा ब्योरा

कोटक महिंद्रा बैंक के वाइस प्रेसिडेंट उदय कोटक के अनुसार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आगामी मॉनेटरी पॉलिसी की समीक्षा बैठक में प्रमुख नीतिगत दर को पहले की तरह बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि 0.25 फीसदी की कमी या बढ़ोतरी इवाल्विंग कंडीशन पर निर्भर करता है। निजी क्षेत्र के अन्य बैंक के प्रमुख भी यही मानते हैं कि आरबीआई 6 अप्रैल को नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें :हेल्‍थकेयर, शिक्षा और तीर्थयात्रा पर नहीं लागू होगा GST, पहले साल सरकार नहीं देना चाहती कोई झटका

पिछली पॉलिसी समीक्षा में नहीं हुआ था बदलाव

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने 8 फरवरी को पिछली मॉनेटरी पॉलिसी समीक्षा बैठक में नीतिगत दर को 6.25 फीसदी पर बरकरार रखा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा