1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 8 पैसा कमजोर होकर 64.66 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 8 पैसा कमजोर होकर 64.66 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 20, 2017 09:04 am IST,  Updated : Apr 20, 2017 09:04 am IST

गुरुवार के कारोबारी सत्र मेंं रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 8 पैसा कमजोर होकर 64.66 पर खुला है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 8 पैसा कमजोर होकर 64.66 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 8 पैसा कमजोर होकर 64.66 पर खुला

नई दिल्ली। गुरुवार के कारोबारी सत्र मेंं रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 8 पैसा कमजोर होकर 64.66 पर खुला है। जबकि, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 64.58 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, मंगलवार को रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 64.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दो दिन की गिरावट के बाद रुपए में मामूली सुधार

फॉरेक्स एक्सपर्ट के मुताबिक दो दिन की गिरावट के बाद रुपए में मामूली सुधार दर्ज हुआ। बैंकों और निर्यातकों की ताजा डॉलर बिकवाली से रुपया पांच पैसे बढ़कर 64.58 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। हाल की भारी गिरावट के बाद स्थिर स्थानीय इक्विटी बाजार से भी डॉलर के मुकाबले रुपए की तेजी को मदद मिली। हालांकि, भारी पूंजी निकासी ने विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार की धारणा को हतोत्साहित रखा। यह भी पढ़े: म्युचूअल फंड्स के इन फेवरेट शेयरों ने दिया 900% तक का रिटर्न, आपके पास भी है मौका

रुपए में और मजबूती की उम्मीद 

आईएफए ग्लोबल के सीईओ अभिषेक गोयनका ने अनुमान दिया है कि रुपए में डॉलर के मुकाबले आगे मजबूती देखने को मिल सकती है। अगले एक, डेढ़ महीने में रुपए 63.60 से 65.40 की रेंज में कारोबार करेगा। यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमाकर्ताओं को राहत, 30 अप्रैल तक बढ़ी तारीख

अप्रैल-जून क्वार्टर में अक्सर रुपए में आती है गिरावट

बीते सत्र में कुछ ऐसा रहा कारोबार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा