1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रुपया 27 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 प्रति डॉलर पर खुला, निचले स्तर से कुछ सुधार

रुपया 27 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 प्रति डॉलर पर खुला, निचले स्तर से कुछ सुधार

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 19, 2018 09:06 am IST,  Updated : Sep 19, 2018 09:08 am IST

मंगलवार को रुपया 72.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो इसका अबतक का सबसे निचला स्तर है

Rupee recovers slightly against US Dollar during opening trade on Wednesday- India TV Hindi
Rupee recovers slightly against US Dollar during opening trade on Wednesday

नई दिल्ली। अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में एकतरफा गिरावट के बाद आज हल्की रिकवरी आई है। आज बुधवार को रुपए ने डॉलर के सामने कुछ सुधार के साथ शुरुआत की है, रुपया 27 पैसे के सुधार के साथ 72.71 प्रति डॉलर पर खुला है। मंगलवार को रुपया 72.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो इसका अबतक का सबसे निचला स्तर है।

विदेशी बाजार में अमेरिकी करेंसी डॉलर में हल्की नरमी आयी है जिस वजह से आज रुपए को कुछ सहारा मिला है, डॉलर इंडेक्स हल्की नरमी के साथ 94.15 पर ट्रेड हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा