1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारतीय स्टेट बैंक को मिली यस बैंक में 7,250 करोड़ रुपये लगाने की मंजूरी

भारतीय स्टेट बैंक को मिली यस बैंक में 7,250 करोड़ रुपये लगाने की मंजूरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 12, 2020 06:03 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 06:03 pm IST

10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 725 करोड़ शेयर खरीदने की मंजूरी

SBI- India TV Hindi
SBI

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक यानि एसबीआई को संकट-ग्रस्त यस बैंक में 7,250 करोड़ रुपये लगाने की मंजूरी मिल गयी है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बृहस्पतिवार को बीएसई को इस बारे में जानकारी दी। एसबीआई ने बीएसई को बताया कि केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की 11 मार्च को हुई बैठक में 10 रुपये प्रति शेयर की दर से यस बैंक के 725 करोड़ शेयर खरीदने को मंजूरी दी गयी। अभी इस सौदे को कुछ और मंजूरी मिलनी बाकी हैं।

इस सौदे के बाद यस बैंक में एसबीआई की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत से ऊपर नहीं जाएगी। रिजर्व बैंक ने यस बैंक की पुनर्संरचना को लेकर पिछले सप्ताह एक योजना के मसौदे की घोषणा की थी। मसौदे में कहा गया था कि रणनीतिक निवेशक को यस बैंक की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदनी होगी। इसके साथ ही यह भी शर्त है कि रणनीतिक निवेशक सौदे के तीन साल बाद तक अपनी हिस्सेदारी 26 प्रतिशत से कम नहीं कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ने यस बैंक का नियंत्रण अपने हाथों में लेने के एक दिन बाद इस योजना की घोषणा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा