1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 215 प्वाइंट घटकर 35011 पर बंद, रियल्टी और बैंक शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई

सेंसेक्स 215 प्वाइंट घटकर 35011 पर बंद, रियल्टी और बैंक शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 04, 2018 03:54 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 03:55 pm IST

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली है, बाजार ने शुरुआत मजबूती के साथ की थी लेकिन बाद में बिकवाली हावी हुई और बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 215.37 प्वाइंट की गिरावट के साथ 35011.89 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.70 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 10628.50 पर बंद हुआ।

Sensex and Nifty falls on heavy selling in bank stocks- India TV Hindi
Sensex and Nifty falls on heavy selling in bank stocks

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली है, बाजार ने शुरुआत मजबूती के साथ की थी लेकिन बाद में बिकवाली हावी हुई और बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 215.37 प्वाइंट की गिरावट के साथ 35011.89 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.70 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 10628.50 पर बंद हुआ।

बाजार में आज सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी इंडेक्स में देखने को मिली है, निफ्टी रियलिटी 3.3 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा बैंक निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स और एफएमसीजी इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है।

शेयरों की बात करें तो निफ्टी पर सबसे ज्यादा घटने वालों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, इंफ्राटेल, गेल, बजाज फिनसर्व और हिंदुस्तान के शेयर रहे। जिन कंपनियों में बढ़ रही उनमें डॉ रेड्डी, इंफोसिस, लुपिन और डिंडाल्को के शेयर आगे रहे।

इस बीच बाजार की नजर रिजर्व बैंक की तरफ से इस हफ्ते होने वाली घोषणा पर टिकी हुई है। बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की आज से 3 दिन चलने वाली बैठक शुरू हो गई है, बैठक में क्या फैसला हुआ इसकी घोषणा 6 जून को होगी, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बैंक पॉलिसी दरों में बढ़ोतरी कर सकता है, अगर ऐसा हुआ तो कर्ज महंगा होने की आशंका बढ़ जाएगी। शायद यही वजह है कि बाजार में आज गिरावट भी देखने को मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा