1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35400 के पार

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35400 के पार

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 20, 2018 09:36 am IST,  Updated : Jun 20, 2018 09:36 am IST

निचले स्तर पर खरीदारी और फार्मा शेयरों में मजबूती के दम पर बुधवार को बारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी तेजी के साथ खुले हैं। फिलहाल सेंसेक्स 126.36 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35413.10 पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 39.45 प्वाइंट बढ़कर 10749.90 पर ट्रेड हो रहा है।

Sensex and Nifty recovers on morning trade on Wednesday- India TV Hindi
Sensex and Nifty recovers on morning trade on Wednesday

नई दिल्ली। निचले स्तर पर खरीदारी और फार्मा शेयरों में मजबूती के दम पर बुधवार को बारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी तेजी के साथ खुले हैं। फिलहाल सेंसेक्स 126.36 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35413.10 पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 39.45 प्वाइंट बढ़कर 10749.90 पर ट्रेड हो रहा है।

शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक इंडेक्स को छोड़ बाकी ज्यादातर सेक्टर इंडेक्स में मजबूती है, सबसे ज्यादा बढ़त फार्मा, रियल्टी, ऑटो और मेटल इंडेक्स में देखी जा रही है। शुरुआती ट्रेड में निफ्टी की 50 में से 39 कंपनियों में बढ़त है जबकि सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

शेयरों की बात करें तो निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त सिप्ला, महिंद्रा एंड महिंद्रा, वेदांत, लुपिन, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, मारुति और बजाज ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है, घटने वाली कंपनियों में यूपीएल, ओएनजीसी, पावरग्रिड, कोल इंडिया और विप्रो के शेयर हैं। आज डॉलर के मुकाबले रुपए में रिकवरी देखी जा रही है जिस वजह से आईटी सेक्टर की कंपनियों पर दबाव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा