1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने आज फिर तोड़ा रिकॉर्ड, दिग्गज कंपनियों के नतीजों से पहले आई तेजी

शेयर बाजार ने आज फिर तोड़ा रिकॉर्ड, दिग्गज कंपनियों के नतीजों से पहले आई तेजी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 30, 2017 10:10 am IST,  Updated : Oct 30, 2017 10:10 am IST

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 33,315.24 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ और फिलहाल यह इंडेक्स 143 प्वाइंट की तेजी के साथ 33,300 पर कारोबार कर रहा है

शेयर बाजार ने आज फिर तोड़ा रिकॉर्ड, दिग्गज कंपनियों के नतीजों से पहले आई तेजी- India TV Hindi
शेयर बाजार ने आज फिर तोड़ा रिकॉर्ड, दिग्गज कंपनियों के नतीजों से पहले आई तेजी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला इस हफ्ते भी शुरू हो गया है, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के संसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निप्टी ने नई ऊंचाई को छुआ है। पिछले हफ्ते सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए बैंकों में रीकैपिटलाइजेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च को लेकर जो घोषणाएं की थी उसकी वजह से बाजार में तेजी बनी हुई है।

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 33,315.24 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ और फिलहाल यह इंडेक्स 143 प्वाइंट की तेजी के साथ 33,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो निफ्टी ने आज 10,370.30 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है और फिलहाल यह 45.15 प्वाइंट की तेजी के साथ 10,368.20 पर करोबार कर रहा है।

बाजार में आज कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे घोषित होने हैं और नतीजों से पहले कुछएक कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। आज टाटा स्टील के नीतीजे आने हैं और इसका शेयर करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 734 पर कारोबार कर रहा है। आज HDFC, लुपिन, मैरिको, सेंट्रल बैंक और IDFC के तिमाही नतीजे भी घोषित होंगे। पिछले हफ्ते आए मारुति और ONGC के दमदार नतीजों की वजह से उनके शेयरों में आज अच्छी तेजी देखी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा