1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 81 अंक गिरकर बंद

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 81 अंक गिरकर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 07, 2021 04:57 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 04:59 pm IST

आईटी सेक्टर इंडेक्स में 0.66 फीसदी और एफएमसीजी सेक्टर इंडेक्स में 0.86 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। फार्मा सेक्टर भी आज 0.44 फीसदी गिरकर बंद हुआ। दूसरी तरफ आज मेटल सेक्टर इंडेक्स 3.82 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है।

शेयर बाजार में आज का...- India TV Hindi
शेयर बाजार में आज का कारोबार Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। हालांकि आज की गिरावट बेहद सीमित रही। आईटी सेक्टर और बैंक में आई बिकवाली की वजह से सेंसेक्स 80.74 अंक या 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 48,093.32 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 8.90 अंक या 0.06 प्रतिशत टूटकर 14,137.35 अंक पर आ गया।

कैसा रहा आज का कारोबार

शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली थी। हालांकि कारोबार के साथ इसमें गिरावट भी आनी शुरु हो गई। कारोबार के अंत में बाजार में मुनाफावसूली बढ़ने से इंडेक्स लाल निशान में पहुंच गए। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत टूट गया। नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, आईटीसी और कोटक बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एलएंडटी के शेयरों में लाभ रहा। इसके साथ ही आईटी सेक्टर इंडेक्स में 0.66 फीसदी और एफएमसीजी सेक्टर इंडेक्स में 0.86 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। फार्मा सेक्टर भी आज 0.44 फीसदी गिरकर बंद हुआ। दूसरी तरफ आज मेटल सेक्टर इंडेक्स 3.82 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘डेमोक्रेट द्वारा जॉर्जिया सीनेट में जीत के बाद सुबह के कारोबार में वैश्विक रुख सकारात्मक हो गया। हालांकि, दोपहर के कारोबार में एफएमसीजी के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला।’’ इससे बाजार सीमित गिरावट के साथ बंद हुआ।

कैसे रहे विदेशी संकेत

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ दर्ज हुआ। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.02 प्रतिशत के नुकसान से 54.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा