1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स ने लगाई सेंचुरी, निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में खरीदारी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स ने लगाई सेंचुरी, निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में खरीदारी

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 21, 2017 09:23 am IST,  Updated : Apr 21, 2017 09:24 am IST

अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते बाजार तेजी के साथ खुला है। इस दौरान सेंसेक्स ने सेंचुरी लगा दी है। और निफ्टी 9200 के करीब है।

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स ने लगाई सेंचुरी, निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में खरीदारी- India TV Hindi
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स ने लगाई सेंचुरी, निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में खरीदारी

नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते घरेलू  शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी, फाइनेंशियल और मेटल सेक्टर में तेजी बनी हुई है। फिलहाल (9:20 AM) BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स  100 अंक बढ़कर 29516 पर पहुंच गया है। वहीं, NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 34 अंक बढ़कर 9170 के स्तर पर है।

जॉएंडर कैपिटल के अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि

इस तेजी में निफ्टी की एक्सपायरी 9150-9250 के दायरे में होती नजर आ सकती है। साथ ही, सरकार की तरफ से एनपीए पॉलिसी का बात चल रही है उससे पीएसयू बैंकिंग सेक्टर के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि सरकार एनपीए पॉलिसी को जल्द ही लागू करेगी। वहीं एच1बी विजा को लेकर जिस प्रकार से खबरें आई है उससे कल के सत्र में आईटी सेक्टर पर थोड़ा असर देखने को मिल सकता है।यह भी पढ़े: म्यूचुअल फंड्स के इन फेवरेट शेयरों ने दिया 900% तक का रिटर्न, आपके पास भी है मौका

अब क्या करें निवेशक

आनंद राठी के टेक्निकल हेड जय ठक्कर का कहना है कि टू-व्हीलर सेक्टर में बजाज ऑटो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है इसमें निचले स्तर से 2790 रुपये के स्तर पर काफी बेहतर सपोर्ट बना हुआ है और जब तक बजाज ऑटो अपने सपोर्ट स्तर के नीचे कारोबार नहीं करता तह तक इसमें तेजी बने करने की उम्मीद है। चार्ट स्ट्रक्चर के लिहाज से रेमंड में काफी मजबूती देखने को मिल रही है। इसमें 699-700 रुपये के ऊपरी स्तर पर काफी अच्छा मुमेंटम देखने को मिल रहा है। लिहाजा इसमें 700 रुपये के निचले स्तर पर स्टॉपलॉस रख लंबी अवधि के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसमें आनेवाले दिनों में 800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते है। यह भी पढ़े: CM योगी के इस फैसले से निवेशक हुए मालामाल, 30 दिन में मिला 56 फीसदी का बड़ा रिटर्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा