1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, BSE ने छुआ 29,049 का स्‍तर

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, BSE ने छुआ 29,049 का स्‍तर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 06, 2017 10:05 am IST,  Updated : Mar 06, 2017 10:05 am IST

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, BSE ने छुआ 29,049 का स्‍तर- India TV Hindi
शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, BSE ने छुआ 29,049 का स्‍तर

मुंबई। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.47 बजे 178.10 अंकों की मजबूती के साथ 29,010.55 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 49.90 अंकों की बढ़त के साथ 8,947.45 पर कारोबार करते देखे गए।

एक अप्रैल से SBI में ATM लेनदेन भी पड़ेगा महंगा, 5 फ्री ट्रांजैक्‍शन के बाद देना होगा 20 रुपए का शुल्‍क

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स में तेजी की दम पर 30 शेयरों वाले इंडेक्‍स बीएसई ने सुबह के कारोबार में 29,049.05 अंक का उच्‍च स्‍तर और 28,856.12 अंक का निचला स्‍तर छुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.76 अंकों की बढ़त के साथ 28859.21 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,915.10 पर खुला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा