1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 320 अंक मजबूत होकर 41,626 पर हुआ बंद, अल्ट्राटेक सीमेंट में आई 5 प्रतिशत की तेजी

सेंसेक्स 320 अंक मजबूत होकर 41,626 पर हुआ बंद, अल्ट्राटेक सीमेंट में आई 5 प्रतिशत की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 02, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 04:38 pm IST

इस बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दिन में 11 पैसे की गिरावट में चल रहा था।

 Sensex rallies 320 pts; Ultratech jumps 5 pc- India TV Hindi
 Sensex rallies 320 pts; Ultratech jumps 5 pc

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों की मजबूती के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों में तेजी के कारण गुरुवार को सेंसेक्स में 320 अंक से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 320.62 अंक यानी 0.78 प्रतिशत मजबूत होकर 41,626.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 41,649.29 अंक तक पहुंच गया था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 99.70 अंक यानी 0.

82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,282.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट में सर्वाधिक 4.37 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी। इसके बाद टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और आईटीसी में भी बढ़त रही। हालांकि बजाज ऑटो, टीसीएस, इंफोसिस, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्र बैंक और हीरो मोटो कॉर्प में 0.89 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

कारोबारियों ने कहा कि चीन में आर्थिक रफ्तार सुस्त पड़ते जाने के बीच वहां के केंद्रीय बैंक ने कुछ उपायों की घोषणा की। इससे एशियाई बाजारों को बल मिला और अंतत: घरेलू बाजार भी इससे तेज हुए। चीन का शंघाई कंपोजिट और हांग कांग का हैंगसेंग 1.25 प्रतिशत तक की बढ़त में बंद हुआ। हालांकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार शुरू में बढ़त में चल रहे थे। इस बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दिन में 11 पैसे की गिरावट में चल रहा था। खनिज तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.28 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा