1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock market: सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 4,700 अंक ऊपर आया, निफ्टी 9,900 अंक से पार

Stock market: सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 4,700 अंक ऊपर आया, निफ्टी 9,900 अंक से पार

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 13, 2020 02:06 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 02:06 pm IST

शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को निचले सर्किट स्तर को छूने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार सुधर रहा है। दोपहर के सत्र में सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 4,700 अंक से अधिक ऊपर आ चुका है। 

Sensex, Nifty - India TV Hindi
Sensex rebound over 4,700 pts from day's low; Nifty above 9,900

मुंबई। शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को निचले सर्किट स्तर को छूने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार सुधर रहा है। दोपहर के सत्र में सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 4,700 अंक से अधिक ऊपर आ चुका है। जबकि निफ्टी दोबारा 9,900 अंक से ऊपर पर बना हुआ है। बीएसई सेंसेक्स में 29,388.97 अंक के निचले स्तर से 4,700 अंक से अधिक सुधार देखा गया है।

दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर यह 1,329.37 अंक यानी 4.06 प्रतिशत बढ़त के साथ 34,107.51 अंक पर रहा। इसी तरह निफ्टी में भी पिछले बंद के मुकाबले एक बजकर पांच मिनट 382.95 अंक यानी 3.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,973.10 अंक पर रहा। सुबह के सत्र में दोनों शेयर बाजारों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी।

कारोबार शुरू होने के 15 मिनट के भीतर ही शेयर बाजारों के निचले सर्किट स्तर को छू लेने के बाद बाजार को 45 मिनट के लिए बंद करना पड़ा। सुबह साढ़े दस बजे के बाद से शेयर बाजारों में कारोबार सामान्य चल रहा है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 2,919.26 अंक गिरकर 32,778.14 अंक पर और निफ्टी 868.25 अंक टूटकर 9,590.15 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा