1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स ने लगाई 307 अंकों की छलांग, फिर किया 36,000 के स्‍तर को पार

सेंसेक्स ने लगाई 307 अंकों की छलांग, फिर किया 36,000 के स्‍तर को पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 17, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Dec 17, 2018 04:54 pm IST

सकारात्मक वैश्विक रुख और वाहन, धातु और बैंकिंग शेयरों में तेजी से सेंसेक्स शुक्रवार को 307 अंक उछल गया। यह लगातार पांचवां सत्र है जब सेंसेक्स में तेजी रही।

share market- India TV Hindi
share market Image Source : SHARE MARKET

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक रुख और वाहन, धातु और बैंकिंग शेयरों में तेजी से सेंसेक्स शुक्रवार को 307 अंक उछल गया। यह लगातार पांचवां सत्र है जब सेंसेक्स में तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद हुआ। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और एक बार फिर 36,000 अंक के पार चला गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,312.31 अंक के उच्च स्तर तक गया और अंत में 307.14 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,270.07 अंक पर बंद हुआ। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 1,003.21 अंक बढ़ा है। 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.90 अंक यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 10,888.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 10,900.35 अंक से 10,844.85 अंक के दायरे में रहा। 

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 861.94 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 303.52 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा