1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कर्नाटक पर सुप्रीम फैसले से डरा बाजार, सेंसेक्स में आई 301 अंकों की गिरावट

कर्नाटक पर सुप्रीम फैसले से डरा बाजार, सेंसेक्स में आई 301 अंकों की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 18, 2018 05:07 pm IST,  Updated : May 18, 2018 05:07 pm IST

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.82 अंकों की गिरावट के साथ 34,848.30 पर और निफ्टी 86.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,596.40 पर बंद हुआ।

sensex- India TV Hindi
sensex

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.82 अंकों की गिरावट के साथ 34,848.30 पर और निफ्टी 86.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,596.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 5.53 अंकों की गिरावट के साथ 35,143.59 पर खुला और 300.82 अंकों या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 34,848.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,163.11 के ऊपरी और 34,821.62 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 10.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,671.85 पर खुला और 86.30 अंकों या 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 10,596.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,674.95 के ऊपरी और 10,589.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 237.32 अंकों की गिरावट के साथ 15,895.68 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 285.11 अंकों की गिरावट के साथ 17,326.78 पर बंद हुए। बीएसई के 19 में से सिर्फ एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.88 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे पूंजीगत वस्तुएं (3.05 फीसदी), औद्योगिक (2.54 फीसदी), धातु (2.36 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.06 फीसदी) और ऑटो (1.82 फीसदी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा