1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिकॉर्ड स्‍तर से 72 अंक फि‍सला सेंसेक्‍स, निफ्टी बंद हुआ आज 10,700 अंक पर

रिकॉर्ड स्‍तर से 72 अंक फि‍सला सेंसेक्‍स, निफ्टी बंद हुआ आज 10,700 अंक पर

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 16, 2018 05:18 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 05:18 pm IST

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 72.46 अंकों की गिरावट के साथ 34,771.05 पर और निफ्टी 41.10 अंकों की गिरावट के साथ 10,700.45 पर बंद हुआ।

sensex- India TV Hindi
sensex

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 72.46 अंकों की गिरावट के साथ 34,771.05 पर और निफ्टी 41.10 अंकों की गिरावट के साथ 10,700.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 34.2 अंकों की तेजी के साथ 34,877.71 पर खुला और 72.46 अंकों या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,771.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,936.03 के ऊपरी और 34,735.55 के निचले स्तर को छुआ।

वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 314.94 अंकों की गिरावट के साथ 17,813.94 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 443.95 अंकों की गिरावट के साथ 19,602.95 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 19.95 अंकों की तेजी के साथ 10,761.50           पर खुला और 41.10 अंकों या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,700.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,762.35 के ऊपरी और 10,687.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (3.32 प्रतिशत) व प्रौद्योगिकी (2.45 प्रतिशत) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में शामिल हैं रियल्टी (3.51 प्रतिशत), धातु (2.83 प्रतिशत), ऊर्जा (2.31 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (1.84 प्रतिशत)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा