1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कच्चे तेल सस्‍ता होने, रुपए में मजबूती आने से सेंसेक्स में आया सुधार, सेंसेक्‍स ने किया 34,000 का आंकड़ा पार

कच्चे तेल सस्‍ता होने, रुपए में मजबूती आने से सेंसेक्स में आया सुधार, सेंसेक्‍स ने किया 34,000 का आंकड़ा पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 24, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 05:01 pm IST

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा डॉलर के मुकाबले रुपए में सुधार से बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 187 अंक सुधरकर 34,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

bse sensex- India TV Hindi
bse sensex Image Source : BSE SENSEX

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा डॉलर के मुकाबले रुपए में सुधार से बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 187 अंक सुधरकर 34,000 अंक के स्तर को पार कर गया। इससे पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में लगातार गिरावट आई थी। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख से भी यहां धारणा को बल मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 10,200 अंक के स्तर के पार बंद हुआ।

 अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को कारोबार के दौरान रुपया 42 पैसे मजबूत होकर 73.15 प्रति डॉलर पर चल रहा था। बाजार में बिकवाली और लिवाली के बीच सेंसेक्स करीब 575 अंक ऊपर नीचे हुआ। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद 34,000 अंक के स्तर को पार कर 34,300.97 अंक पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा रुपये में सुधार के बीच सकारात्मक एशियाई रुख से बाजार में तेजी आई।

 हालांकि, निवेशकों की अचानक की गई बिकवाली से सेंसेक्स नकारात्मक दायरे में आ गया और इसने 33,726.07 अंक का निचला स्तर भी छुआ। अंत में सेंसेक्स 186.73 अंक या 0.55 प्रतिशत के लाभ से 34,033.96 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 1,315 अंक टूटा था।

 निफ्टी भी 77.95 अंक या 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,224.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,290.65 से 10,126.70 अंक के दायरे में रहा। 

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 116.41 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 340.35 करोड़ रुपए की बिकवाली की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा