1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख, सरकारी बैंकों में दूसरे दिन भी दबाव

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख, सरकारी बैंकों में दूसरे दिन भी दबाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 21, 2021 10:46 am IST,  Updated : Sep 21, 2021 10:46 am IST

शुरुआती कारोबार में सरकारी बैंकों पर दबाव का रुख बना हुआ है। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

शुरुआती कारोबार में...- India TV Hindi
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख Image Source : PTI

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कारोबार के पहले घंटे में सेंसेक्स में अपने ऊपरी स्तरों से 400 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में लगातार दूसरे दिन सरकारी बैंकों में दबाव देखने को मिला है। शेयर बाजार में आज की शुरुआती गिरावट के पीछे विदेशी बाजारों से मिले संकेत अहम हैं। बीते काराबोरी सत्र में अमेरिकी बाजार तेज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। 

कैसा रहा आज का शुरुआती कारोबार

मंगलवार को सेंसेक्स 58,630.06 के स्तर पर खुला । ये पिछले बंद स्तर 58,490.93 के मुकाबले करीब 140 अंक ऊपर था। निफ्टी आज 17,450.50 के स्तर पर खुला जो पिछले बंद स्तर 17,396.90 के मुकाबले 54 अंक ऊपर था। शुरुआती कारोबार में निफ्टी   17,481.10 के दिन के ऊपरी स्तर और 17,365.85 के निचले स्तरों पर पहुंचा। बाजार में शुरुआती बढ़त सोमवार को निचले स्तरों पर पहुंचे स्टॉक्स में आई खरीद की वजह से देखने को मिली। हालांकि शुरुआत के साथ ही बाजार में चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में बिकवाली भी देखने को मिली, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला है। कारोबार के पहले घंटे में सेंसेक्स ने 58,779.42 का उच्चतम स्तर और 58,352 का निचला स्तर दर्ज किया है। पहले घंटे के दौरान हैवीवेट एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही है।

कैसा रहा सेक्टर्स का प्रदर्शन
शुरुआती कारोबार में सरकारी बैंकों पर दबाव का रुख बना हुआ है। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। सेक्टर सोमवार को 4 प्रतिशत से ज्यादा टूटा था। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। कल सबसे ज्यादा नुकसान में बंद हुए मेटल सेक्टर में आज भी बिकवाली जारी है। इंडेक्स शुरुआती कारोबार में आधा प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज कर चुका है। दूसरी तरफ रियल्टी, एफएमसीजी और आईटी सेक्टर में बढ़त देखने को मिल रही है।   

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा