1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सरकार द्वारा प्रोत्‍साहन पैकेज में देरी होने से Sensex में आई 587 अंकों की भारी गिरावट

सरकार द्वारा प्रोत्‍साहन पैकेज में देरी होने से Sensex में आई 587 अंकों की भारी गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 22, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 04:53 pm IST

निफ्टी 13.4 अंकों की गिरावट के साथ 10,905.30 पर खुला और 182.30 अंकों या 1.67 फीसदी गिरावट के साथ 10,736.40 पर बंद हुआ।

sensex- India TV Hindi
sensex Image Source : BSE SENSEX

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 587.44 अंकों की गिरावट के साथ 36,472.93 पर और निफ्टी 182.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,736.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.21 अंकों की तेजी के साथ 37,087.58 पर खुला और 587.44 अंकों या 1.59 फीसदी गिरावट के साथ 36,472.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,087.58 के ऊपरी स्तर और 36,391.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 178.88 अंकों की गिरावट के साथ 13,080.60 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 270.89 अंकों की गिरावट के साथ 12,119.43 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.4 अंकों की गिरावट के साथ 10,905.30 पर खुला और 182.30 अंकों या 1.67 फीसदी गिरावट के साथ 10,736.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,908.25 के ऊपरी और 10,718.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से एक सेक्टर सूचना प्रौद्योगिकी (0.30 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (6.01 फीसदी), धातु (3.49 फीसदी), वित्त (2.69 फीसदी), तेल और गैस (2.63 फीसदी) और बैंकिंग (2.52 फीसदी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा