1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 46,108 करोड़ रुपए घटा

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 46,108 करोड़ रुपए घटा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 16, 2016 03:06 pm IST,  Updated : Oct 16, 2016 03:06 pm IST

बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 46,107.96 करोड़ रुपए की गिरावट आई।

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 46,108 करोड़ रुपए घटा, एचडीएफसी को सबसे ज्यादा नुकसान- India TV Hindi
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 46,108 करोड़ रुपए घटा, एचडीएफसी को सबसे ज्यादा नुकसान

नई दिल्ली। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 46,107.96 करोड़ रुपए की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। सप्ताह के दौरान सिर्फ आईटीसी, ओएनजीसी और इंफोसिस के मार्केट कैप में इजाफा हुआ, जबकि टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोल इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 13,685.57 करोड़ घटकर 2,08,958.31 करोड़ रुपए पर आ गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 10,296.86 करोड़ रुपए घटकर 3,49,671.55 करोड़ रुपए पर आ गई।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,877.96 करोड़ रुपए के नुकसान से 1,82,221.11 करोड़ रुपए>
  • एचडीएफसी बैंक का 5,002.17 करोड़ रुपए घटकर 3,21,118.97 करोड़ रुपए रह गया।
  • एसबीआई की बाजार हैसियत 4,929.37 करोड़ रुपए घटकर 1,95,544.35 करोड़ रुपए रहा।
  • कोल इंडिया की 3,852.98 करोड़ रुपए के नुकसान से 1,97,733.79 करोड़ रुपए पर आ गई।
  • टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 463.05 करोड़ रुपए के नुकसान से 4,66,183.55 करोड़ रुपए रह गया।
  • ओएनजीसी ने सप्ताह के दौरान 7,571.61 करोड़ रुपए जोड़े।
  • कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,36,602.08 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
  • इंफोसिस का मार्केट कैप 3,387.99 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 2,35,988.09 करोड़ रुपए रहा।
  • आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 787.25 करोड़ रुपए बढ़कर 2,90,435.20 करोड़ रुपए रहा।

टॉप 10 की लिस्ट में टीसीएस पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, ओएनजीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोल इंडिया, एसबीआई तथा हिंद यूनिलीवर का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 387.54 अंक या 1.38 प्रतिशत तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.20 अंक या 1.31 प्रतिशत के नुकसान से बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा