1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते इन 7 कंपनियों में निवेशकों की हुई कमाई, पूंजी 1.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

बीते हफ्ते इन 7 कंपनियों में निवेशकों की हुई कमाई, पूंजी 1.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 22, 2021 12:46 pm IST,  Updated : Aug 22, 2021 05:15 pm IST

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.7 अंक या 0.19 प्रतिशत नीचे आया। वहीं शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

7 कंपनियों का मार्केट...- India TV Hindi
7 कंपनियों का मार्केट कैप 1.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ा Image Source : PTI

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,31,173.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और विप्रो के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन घट गया। 

बीते हफ्ते कहां हुई कमाई

बीते सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 50,234.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,15,016.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 35,344.44 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 13,15,919.03 करोड़ रुपये रहा। बीते हफ्ते के दौरान ही कंपनी का बाजार मूल्य 13 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 30,442.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,782.58 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की मार्केट कैप 8,335.27 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 7,34,755.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान एचडीएफसी का मूल्यांकन 3,512.87 करोड़ रुपये बढ़कर 4,91,729.99 करोड़ रुपये और विप्रो का 2,385.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,39,632.11 करोड़ रुपये रहा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 919.22 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 13,60,571.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

कहां हुआ निवेशकों को नुकसान
7 कंपनियों में बढ़त के रुख से उलट एसबीआई की बाजार हैसियत 21,776.05 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,63,187.07 करोड़ रुपये रह गई। सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 16,854.73 करोड़ रुपये घटकर 4,71,497.28 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का 5,947.03 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,37,756.50 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और विप्रो का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.7 अंक या 0.19 प्रतिशत नीचे आया। 

 

यह भी पढ़ें:  Petrol Diesel Price: खुशखबरी- घट गये पेट्रोल के दाम वहीं डीजल भी हुआ सस्ता

यह भी पढ़ें: RBI ने बैंक लॉकर के लिये संशोधित नियम जारी किये, नुकसान पर बैंक की जिम्मेदारी की तय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा