1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट के बाद आई रिकवरी, शुरुआती कारोबार में 700 अंक से ज्यादा टूटने के बाद उबरा बाजार

शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट के बाद आई रिकवरी, शुरुआती कारोबार में 700 अंक से ज्यादा टूटने के बाद उबरा बाजार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 29, 2021 11:14 am IST,  Updated : Oct 29, 2021 11:18 am IST

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,158.63 अंक या 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,984.70 पर बंद हुआ था

शेयर मार्केट में बड़ी...- India TV Hindi
शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट के आई रिकवरी, शुरुआती कारोबार में 700 अंक से ज्यादा टूटने के बाद उबरा बाजार Image Source : PTI

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में आज उठापटक का दौर जारी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक टूट गया। हालांकि दो घंटे के भीरत शेयर बाजार में रिकवरी दर्ज की गई। फिलहाल सुबह 11.10 बजे सेंसेक्स 120 अंकों की तेजी के साथ 60104 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। 

इससे पहले बाजार खुलते ही 30 शेयरों वाला सेंसक्स 704.22 अंक या 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,280.48 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 181.70 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 17,675.55 पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में एचडीएफसी को लगभग चार प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों का स्थान रहा। दूसरी ओर, टाटा स्टील, टाइटन, आईटीसी और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में चल रहे थे। 

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,158.63 अंक या 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,984.70 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 353.70 अंक या 1.94 प्रतिशत गिरकर 17,857.25 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,818.51 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। 

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारो में शंघाई और टोक्यो मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और सियोल नुकसान में चल रहे थे। इस बीच,अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा