1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market : शुरुआती कारोबार में Sensex 200 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty 11 हजार के पास

Share Market : शुरुआती कारोबार में Sensex 200 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty 11 हजार के पास

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 06, 2019 09:50 am IST,  Updated : Sep 06, 2019 11:21 am IST

इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों में तेजी तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के दम पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक मजबूत हो गया।

Share Market- India TV Hindi
Share Market

मुंबई। इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों में तेजी तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के दम पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक मजबूत हो गया। शेयर बाजार के बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में एक समय 223 अंक की बढ़त में रहा। कुछ देर बाद यह 164.05 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 36,808.47 अंक पर चल रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 44.15 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,892.05 अंक पर चल रहा था। गुरुवार को सेंसेक्स 80.32 अंक की गिरावट में बंद हुआ था। हालांकि निफ्टी में 3.25 अंक की मामूली तेजी रही थी। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा सर्वाधिक तेजी में रही।

इसके अलावा भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, ओएनजीसी, टाटर मोटर्स, इंफोसिस, पावरग्रिड और रिलांयस इंडस्ट्रीज में 1.95 प्रतिशत तक की तेजी रही। हालांकि सन फार्मा, येस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक में 2.47 प्रतिशत तक की गिरावट रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 561.17 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक 699.31 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे। 

शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे मजबूत 

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता पुन: शुरू होने की खबरों से निवेशकों में उत्साह तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेज शुरुआत के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे मजबूत हो गया। गुरुवार को रुपया 28 पैसे की बढ़त लेकर 71.84 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि अक्टूबर में अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता पुन: शुरू होने की खबर से निवेशकों में उत्साह रहा। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों की तेज शुरुआत ने भी रुपए की मदद की। हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की सतत निकासी तथा कच्चा तेल में तेजी आने से रुपये पर दबाव रहा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को एफपीआई ने 561.17 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा