1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में तीन दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक, चांदी की कीमतों में 150 रुपए की गिरावट

सोने में तीन दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक, चांदी की कीमतों में 150 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 19, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 04:17 pm IST

लगातार तीन दिन की तेजी के बाद सोना आज बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेत के चलते सोना 29,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

सोने में तीन दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक, चांदी की कीमतों में 150 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
सोने में तीन दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक, चांदी की कीमतों में 150 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। कमजोर मांग के कारण गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 150 रुपए टूटकर 41,550 रुपए प्रकि किलो पर बंद हुई। दूसरी ओर लगातार तीन दिन की तेजी के बाद सोना आज बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेत के चलते सोना 29,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर में आई तेजी की वजह से सुर7त निवेश के लिए सोने की मांग घटी है।

बिना किसी बदलाव के सोना हुआ बंद

  • सिंगापुर में सोने में 0.38 फीसदी की गिरावट दर्ज
  • गिरावट कैबद सोने की कीमत 1199.40 डॉलर प्रति औंस
  • चांदी की कीमतों में 0.91 फीसदी की जोरदार गिरावट
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 16.87 डॉलर प्रति औंस
  • प्रमुख करंसी के मुकाबले डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव
  • गुरुवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में कोई बदलाव नहीं
  • तेजी के बाद भाव क्रमश: 29,700 और 29,550 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • बीते दो कारोबारी सत्र में सोना 350 रुपए महंगा हुआ।
  • गिन्नी बिना किसी बदलाव के 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें : Jio की चुनौती से निपट लेगी Airtel, Idea और Vodafone के मार्केट शेयर में आएगी गिरावट: CLSA

चांदी में भी 150 रुपए की गिरावट

  • मुंबई सर्राफा बाजार में चांदी 150 रुपए सस्ती हुई।
  • इसकी वजह से चांदी तैयार की कीमत 41,550 रुपए प्रति किलो हुई।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 195 रुपए की कमजोर के साथ 41,400 रुपए प्रति किलो पर बंद हुए।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा