1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, चांदी पहुंची 44 हजार रुपए के पार

सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, चांदी पहुंची 44 हजार रुपए के पार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 02, 2017 03:34 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 04:05 pm IST

इंडस्ट्रीयल डिमांड बढ़ने से चांदी कीमतें 44 हजार रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई। हालांकि, सोने की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली।

इं‍डस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से चांदी पहुंची 44 हजार रुपए के पार, सोने की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव- India TV Hindi
इं‍डस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से चांदी पहुंची 44 हजार रुपए के पार, सोने की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव

नई दिल्ली। इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से चांदी कीमतें 44 हजार रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई। हालांकि, सोने की कीमतों में आज स्थिरता देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 200 रुपए की उछाल के साथ 44,050 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं, सोना 30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। बुधवार को सोने में 150 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि डोमेस्टिक इंडस्ट्रीयल डिमांड बढ़ने से चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। वहीं, कोई साफ दिशा नहीं मिलने की वजह से सोना स्थिर रहा।

सोने में कोई बदलाव नहीं

  • सिंगापुर में सोना 0.24 फीसदी गिरा
  • गिरावट के बाद भाव 1246 डॉलर प्रति औंस
  • चांदी 0.05 फीसदी टूटकर 18.8 डॉलर प्रति औंस रही
  • दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं
  • इसके बाद भाव क्रमश: 30,000 और 29,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
  • इससे पहले बुधवार को सोने में 150 रुपए की गिरावट देखने को मिली थी।
  • गिन्नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।

44 हजार के पार पहुंची चांदी

  • चांदी तैयार का भाव 200 रुपए चढ़कर 44,050 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • साप्‍ताहिक डिलेवरी का भाव 170 रुपए चढ़कर 43,320 रुपए प्रति किलो रहा।
  • चांदी सिक्‍कों का भाव बिना बदलाव के खरीद 74,000 और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा