1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.4 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.4 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 17, 2019 10:58 am IST,  Updated : Nov 17, 2019 10:58 am IST

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से छह का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 2.4 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। 

TCS- India TV Hindi
TCS

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस में से छह का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 2.4 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ।

वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 1,93,666.73 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 8,16,068.63 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 15,182.29 करोड़ रुपए बढ़कर 9,31,412.63 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,917.96 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 6,99,704.93 करोड़ रुपए और कोटक महिंद्रा बैंक का 4,355.08 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 3,10,012.67 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,430.30 करोड़ रुपए बढकर 3,22,725.86 करोड़ रुपए पर और एसबीआई की 5,488.63 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,87,372.49 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,277.96 करोड़ रुपए घटकर 4,45,355.96 करोड़ रुपए रह गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,932.77 करोड़ रुपए घटकर 3,02,349.51 करोड़ रुपए पर और आईटीसी का 12,041.92 करोड़ रुपए के नुकसान से 3,07,990.46 करोड़ रुपए पर आ गया।

एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 929.60 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 3,84,199.95 करोड़ रुपए पर आ गया। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएएल, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस और एसबीआई का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33.08 अंक या 0.08 प्रतिशत के लाभ में रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा