1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती कारोबार में शेयर और रुपये में मजबूती का रुख, विदेशी संकेतों का सहारा

शुरुआती कारोबार में शेयर और रुपये में मजबूती का रुख, विदेशी संकेतों का सहारा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 21, 2020 11:34 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 11:34 am IST

विदेशी शेयर बाजार में बढ़त से घरेलू बाजार को मिला सहारा

market today- India TV Hindi
market today Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर और रुपया दोनो में मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। दोनो ही बाजार में विदेशी संकेतों का असर दिखा है। एक तरह विदेशी बाजारों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों का सहारा मिला, वहीं दूसरी तरफ डॉलर में कमजोरी का फायदा रुपये को मिला है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की तेजी हुई। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल शुरुआती कारोबार में गिरने वाली एकमात्र कंपनी थी।

वहीं अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 74.91 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.96 के स्तर पर खुला, और आगे बढ़त दर्ज करते हुए 74.91 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.02 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और कमजोर अमेरिकी मुद्रा ने रुपये का समर्थन किया। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत गिरकर 92.65 के स्तर पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा