1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स में 871 और निफ्टी में 230 अंक की गिरावट, सरकारी बैंक टूटे

सेंसेक्स में 871 और निफ्टी में 230 अंक की गिरावट, सरकारी बैंक टूटे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 05, 2021 04:06 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 07:56 pm IST

आज सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी बैंकों में देखने को मिली। इंडेक्स 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं रियल्टी सेक्टर और निजी क्षेत्र के बैंकों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही।

आज सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी बैंकों में देखने को मिली। इंडेक्स 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ बंद- India TV Hindi
आज सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी बैंकों में देखने को मिली। इंडेक्स 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं रियल्टी सेक्टर और निजी क्षेत्र के बैंकों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही।  Image Source : PTI

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बढ़ने की आशंका के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार तेज गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में सेंसेक्स 871 अंक की गिरावट के साथ 49159 के स्तर पर और निफ्टी 230 अंक की गिरावट के साथ 14638 के स्तर पर बंद हुआ है। आज सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी बैंकों में देखने को मिला।

एक दिन में निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

आज के कारोबार में बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल बाजार मूल्य 2.11 लाख करोड़ रुपये घटकर 205.16 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। हालांकि आज के कारोबार में ये नुकसान और बड़ा हो सकता था, लेकिन निचले स्तरों पर आई खरीद की वजह से दोपहर के बाद बाजार में रिकवरी दर्ज हुई। दिन के निचले स्तरों पर आने के दौरान बीएसई का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा लुढ़क गया था।

कैसा रहा आज का कारोबार

आज के कारोबार में बाजार में शुरूआत से ही दबाव देखने को मिला। दोपहर के कारोबार से पहले सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर 48581 के स्तर पर पहुंच गया जो कि पिछले बंद स्तर से 1448 स्तर से नीचे था। दोपहर के कारोबार में बाजार में रिकवरी देखने को मिली और बाजार अपना नुकसान कम करने में सफल हुआ। आज सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी बैंकों में देखने को मिली। इंडेक्स 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं रियल्टी सेक्टर और निजी क्षेत्र के बैंकों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही।

बाजार में क्यों आई गिरावट

बाजार के जानकारों ने पहले ही अनुमान दिया है कि इस हफ्ते बाजार में दबाव देखने को मिलेगा। दरअसल कंपनियों के तिमाही नतीजों की शुरुआत होने वाली है, वहीं इसी हफ्ते पॉलिसी समीक्षा के नतीजे भी आने हैं, ऐसे में बाजार पहले से ही सतर्क रुख अपना रहा है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना के मामलों में  रिकॉर्ड तेजी से अनिश्चितता भी बढ़ गई है। कोरोना कं मामले रिकॉर्ड 1 लाख के स्तर को पार कर चुके हैं। ऐसे में निवेशक निवेश करने की जगह बाजार से दूरी बनाए रखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं जिससे निचले स्तरों पर खरीद बनाई जा सके।

 

यह भी पढ़ें:  इस सरकारी योजना में 55 रुपये के निवेश पर मिलेगी 3000 रुपये की मासिक पेंशन, जानिए कैसे करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा