1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, निफ्टी 17300 से नीचे पहुंचा

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, निफ्टी 17300 से नीचे पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 13, 2021 10:45 am IST,  Updated : Sep 13, 2021 11:10 am IST

शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। वहीं बैंकिंग सेक्टर में भी दबाव देखने को मिला।

बाजार की कमजोर शुरुआत- India TV Hindi
बाजार की कमजोर शुरुआत Image Source : PTI

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में आई बिकवाली की वजह से प्रमुख इंडेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान नुकसान में रहे। पहले करीब एक घंटे में निफ्टी 17300 के स्तर से नीचे आ गया, वहीं सेंसेक्स भी कमजोरी के साथ 58 हजार के स्तर से नीचे फिसल गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में RIL सबसे ज्यादा नुकसान में है, शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बैंकिंग सेक्टर इंडेक्स में भी दबाव रहा। 

कैसा रहा आज का शुरुआती कारोबार

सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स 58,262.11 के स्तर पर खुला जो कि पिछले बंद स्तर 58,305.07 से 43 अंक नीचे था। वहीं निफ्टी पिछले बंद स्तर 17,369.25 के मुकाबले 17,363.55 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान बाजार पर दबाव बढ़ा और सेंसेक्स गिरावट के साथ 57,944.63 के निचले स्तर पर पहुंच गया जो कि पिछले बंद स्तर के मुकाबले 360 अंक से ज्यादा नुकसान में है। वहीं निफ्टी करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 17,269.15 के दिन के निचले स्तरों पर पहुंच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा