1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 19 August, 2026 Gold/Silver Rate: एक झटके में 5730 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में भी गिरावट

19 August, 2026 Gold/Silver Rate: एक झटके में 5730 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में भी गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 19, 2026 07:57 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 07:57 pm IST

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच बिना किसी फैसले के युद्धविराम की समय-सीमा खत्म होने से निवेशक सतर्क हैं।

gold price, gold rate, silver price, silver rate, mcx- India TV Hindi
चांदी के भाव में भारी गिरावट Image Source : FREEPIK

19 August, 2026 Gold/Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में कई दिनों से जारी तेज बढ़ोतरी का सिलसिला आज थम गया। राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में 800 रुपये की गिरावट देखने को मिली। जबकि, चांदी के भाव में 5730 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सोने और चांदी में निवेशकों का भरोसा कम हुआ है।

मंगलवार को 2000 रुपये महंगा हो गया था सोना

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 800 रुपये गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं। इससे पहले, सोमवार को सोने का भाव 600 रुपये और मंगलवार को 2000 रुपये बढ़ा था। मंगलवार को सोने की कीमत 2000 रुपये की तेजी के साथ 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। 

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

चांदी की कीमतें बीते कुछ दिनों से एक दायरे में रहकर कारोबार कर रही थीं। हालांकि, बुधवार को चांदी के भाव में 5730 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली। सर्राफा संघ ने बताया कि भारी बिकवाली के कारण चांदी की कीमतों में ये बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को चांदी का भाव 5730 रुपये टूटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि, मंगलवार को इसका भाव 730 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से गिरा सोने का भाव

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और बिना किसी नई बातचीत के अमेरिका-ईरान युद्धविराम की समय-सीमा खत्म होने के बाद बनी अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में कमजोरी रही। इससे निवेशकों का रुख सतर्क रहा। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से महंगाई और व्यापक आर्थिक हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है, जबकि अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से बातचीत न होने से कारोबारी सतर्क बने हुए हैं। 

फेडरल रिजर्व की घोषणाओं के इंतजार में निवेशक

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च हेड, गौरव गर्ग ने कहा कि सर्राफा पर दबाव बना हुआ है क्योंकि निवेशक भविष्य में ब्याज दरों की दिशा के बारे में नई जानकारी के लिए फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण का इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना लगभग 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,361.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 63.33 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

ये भी पढ़ें

सितंबर से महंगी हो जाएंगी क्रेटा, वैन्यू, एक्सटर, i20, ऑरा जैसी तमाम कारें, हुंडई फिर बढ़ाएगा गाड़ियों की कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा