1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 34000 के पार, IIP बढ़ने और महंगाई घटने का दिखा असर, PSU बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स 34000 के पार, IIP बढ़ने और महंगाई घटने का दिखा असर, PSU बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 13, 2018 09:41 am IST,  Updated : Mar 13, 2018 11:01 am IST

महंगाई दर और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े उम्मीद से अच्छे रहे हैं। जनवरी में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की ग्रोथ 7.5 प्रतिशत दर्ज की गई है जो अनुमान से कहीं ज्यादा है

Stock Market - India TV Hindi
Stock Market increases further on strong IIP and favorable inflation data

नई दिल्ली। महंगाई दर में कमी और इंडस्ट्रियल प्रोडक्सन बढ़ने की वजह से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखी जा रही है। बाजार ने सपाट शुरुआत की लेकिन बाद में बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ दिखा है। सेंसेक्स एक बार फिर से 34000 के ऊपर पहुंच गया है, निफ्टी भी 10,450 के ऊपर कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 119.93 प्वाइंट की मजबूती के साथ 34037.87 पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 31.40 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10452.80 पर ट्रेड हो रहा है। शुरुआती कारोबार में आईटी, मीडिया और मेटल शेयरों को छोड़ बाकी ज्यादातर सेक्टर के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है।

सबसे ज्यादा रिकवरी सरकारी बैंकों के शेयरों में आई है, पीएसयू बैंक निफ्टी 2.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 2920.15 पर कारोबार कर रहा है। सभी सरकारी बैंकों के शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं, सबसे अधिक ज्यादा तेजी बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में जो 10 प्रतिशत तक बढ़ चुका है, इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा 7 प्रतिशत, यूनियन बैंक, 6 प्रतिशत और ओरिएंटल, सिंडिकेट तथा पंजाब नेशनल बैंक 5 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। निफ्टी की कुल 50 कंपनियों में से 37 कंपनियों के शेयर मजबूत हैं, वहीं सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

PSU BANKS ON NSE
PSU BANKS STOCK RISE ON TUESDAY

सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार उछाल या था और अर्थव्यवस्था को लेकर सोमवार को आए सकारात्मक आंकड़ों के बाद आज भी बाजार में बढ़त जारी है। महंगाई दर और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े उम्मीद से अच्छे रहे हैं। जनवरी में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की ग्रोथ 7.5 प्रतिशत दर्ज की गई है जो अनुमान से कहीं ज्यादा है वहीं फरवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.44 प्रतिशत दर्ज की गई है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा