1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 55 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,860 के पार

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 55 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,860 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 06, 2021 11:18 am IST,  Updated : Jul 06, 2021 11:18 am IST

बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 55 अंक बढ़कर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में तेजी- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी Image Source : AP

मुंबई। विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 55 अंक बढ़कर कारोबार कर रहा था। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 55.46 अंक या 0.10 फीसदी बढ़कर 52,935.46 पर था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 24.05 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 15,858.40 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 0.69 प्रतिशत की बढ़त अल्ट्राटेक सीमेंट में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, मारुति, टाटा स्टील, टाइटन, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एमएंडएम, एलएंडटी, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस बढ़त हासिल करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा, टीसीएस, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 395.33 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 52,880 पर बंद हुआ था।

इसी तरह निफ्टी 112.15 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 15,834.35 पर पहुंच गया था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 338.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 77.41 डॉलर प्रति बैरल हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा